Remitly Business दो (2) ट्रांसफ़र छूट प्रमोशन
नियम और शर्तें:
- Remitly Business Two (2) Transfer Discount प्रमोशन ("प्रमोशन") में शामिल होने के लिए, आपको पहली बार के लिए साइन अप करना होगा. इसके लिए आपको इन शर्तों से आपको लिंक करने वाली स्क्रीन पर जाना होगा. इसके बाद, प्रमोशन की अवधि के दौरान, अपना पहला और दूसरा ट्रांसफ़र पूरा करना होगा, जैसा कि इन शर्तों से आपको लिंक करने वाले प्रमोशनल मैसेजिंग में पूरी तरह से बताया गया है, जिसमें न्यूनतम खर्च की आवश्यकताएँ भी शामिल हैं (पूरा किया गया ऐसा हर ट्रांसफ़र "क्वॉलिफ़ाइंग ट्रांसफ़र" होता है).
- ट्रांसफ़र को "पूरा हुआ" तभी माना जाएगा, जब आपके पैसे आपके प्राप्तकर्ता के बैंक अकाउंट या मोबाइल वॉलेट में जमा हो जाएं, प्राप्तकर्ता को सही तरीके से डिलीवर हो जाएं और/या भेजे गए पैसे को आपका प्राप्तकर्ता हमारी किसी पार्टनर लोकेशन से पिक कर ले (जो भी लागू होता हो). जिन ट्रांजेक्शन के लिए आगे चलकर भुगतान को अस्वीकार किया जा सकता हो या जिन पर चार्जबैक लागू हो सकता हो, उन्हें "सफल" ट्रांजेक्शन नहीं माना जाता.
- प्रमोशन सिर्फ़ पहली बार Remitly Business इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और प्रति व्यक्ति एक (1) तक सीमित है. मौजूदा ग्राहक इस प्रमोशन के योग्य नहीं हैं.
ट्रांसफ़र में छूट की शर्तें
प्रमोशन Remitly द्वारा सीधे आपके क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र पर लागू किया जाएगा. प्रमोशन आपके ट्रांसफ़र पर तभी लागू होगा जब वे इन शर्तों से आपको लिंक करने वाले प्रमोशनल मैसेजिंग में बताई गई न्यूनतम खर्च की शर्तों को पूरा करते हों और प्रमोशन अवधि के दौरान सफलतापूर्वक पूरे किए गए हों.
कृपया ध्यान दें कि ट्रांसफ़र के लिए ज़रूरी किसी भी न्यूनतम राशि में छूट की राशि को नहीं गिना जाएगा.
ट्रांसफ़र में छूट का इस्तेमाल बाद में किए जाने वाले ट्रांसफ़र पर नहीं किया जा सकता.
इस प्रमोशन को कैश में नहीं बदला जा सकता और इसे ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता.
प्रमोशन की अवधि, Remitly से मिले पहले नोटिफ़िकेशन की तारीख और समय से शुरू होती है, जो आपको इन शर्तों से जोड़ती है और बताई गई तारीख और समय पर खत्म होगी, जैसा कि उस नोटिफ़िकेशन ("प्रमोशन की अवधि") में पूरी तरह बताया गया है. इस प्रमोशन के लिए समय की आधिकारिक गणना Remitly के सर्वर के हिसाब से की जाएगी. सभी तारीखों में बदलाव किया जा सकता है. प्रमोशन की अवधि के पहले या बाद में सबमिट किए गए ट्रांसफ़र इस प्रमोशन के योग्य नहीं होंगे.
Remitly इनके लिए अधिकार सुरक्षित रखता है: (a) इस प्रमोशन के लिए प्रति परिवार योग्य व्यक्तियों की संख्या को सीमित करना; और (b) ऐसे ट्रांसफ़र को अयोग्य करार देना जिन्हें यह अपनी राय में प्रमोशन के नियमों के विरुद्ध मानता है या दुरुपयोग के इरादे से किया गया मानता है. अगर कोई ग्राहक एक से ज़्यादा/अलग-अलग पहचान, पंजीकरण, लॉगिन और/या किन्हीं अन्य तरीकों से इस प्रमोशन का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो Remitly सिर्फ़ अपने विवेक पर (उचित कार्रवाई करते हुए) उस ग्राहक को प्रमोशन का इस्तेमाल करने से रोक देगा और ग्राहक को अयोग्य घोषित कर देगा.
अगर आप किसी भी रिफ़ंड के/की हकदार हैं, तो आप पैसे ट्रांसफ़र करने के लिए भुगतान की गई रकम से अधिक रकम पाने के/की हकदार नहीं होंगे/होंगी.
इस प्रमोशन में शामिल होने का फ़ैसला लेने पर आप Remitly के किसी अन्य प्रमोशन का लाभ नहीं ले पाएंगे/पाएंगी, भले ही आप उन प्रमोशन के लिए पात्र क्यों न हों. इस प्रमोशन में शामिल होने के आपके फ़ैसले को अंतिम माना जाएगा.
आपके ट्रांसफ़र के कैंसिल होने या फ़ंड की कमी की वजह से आप इस प्रमोशन के लिए अयोग्य ठहराए जाएंगे/जाएंगी. यह प्रमोशन आपके द्वारा या Remitly द्वारा कैंसिल किए गए किसी भी ट्रांसफ़र के लिए मान्य नहीं होगा.
आप ऐसी किसी भी स्थिति में प्रमोशन में भाग नहीं ले सकते/सकती हैं, जहां ऐसा करना किसी भी लागू कानून, विधान या विनियमों द्वारा निषिद्ध होगा.
Remitly ऐसे किसी भी ऑफ़र रिडेंप्शन को कैंसिल करने का अधिकार सुरक्षित रखता है जो धोखेबाज़ी से प्रेरित लगे, धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन का नतीजा हो या जिसमें Remitly के बिज़नेस अकाउंट एग्रीमेंट (नई विंडो में खुलता है) का पालन नहीं किया गया हो.
Remitly किसी भी समय, पूर्व सूचना के साथ या बिना सूचना के प्रमोशन को कैंसिल करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. अगर किसी मान्य ट्रांसफ़र को प्रमोशन के कैंसिल होने से पहले ही शुरू किया जाता है, तो उस ट्रांसफ़र को इस प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा.
प्रमोशन के तहत आपसे इकट्ठा की गई सारी जानकारी Remitly की निजता नीति (नई विंडो में खुलता है) के अधीन होगी.
प्रमोशन में आपकी भागीदारी Remitly के बिज़नेस अकाउंट एग्रीमेंट (नई विंडो में खुलता है) और हमारी सेवा पर उपलब्ध कराई गई अन्य शर्तों और नोटिसों की शर्तों द्वारा भी नियंत्रित की जाती है और उनके अधीन है.
अगर और उस सीमा तक, जहां उपर्युक्त दस्तावेज़ों और इन शर्तों के बीच कोई टकराव या असंगतता हो, तो ये शर्तें ऐसे किसी भी टकराव या असंगतता की सीमा तक प्रभावी होंगी.
अन्य फ़ीस और लागतें आपके पैसे के ट्रांसफ़र पर लागू हो सकती हैं और हम अनुशंसा करते हैं कि आप हमारी सेवा और हमारे Remitly के बिज़नेस अकाउंट एग्रीमेंट (नई विंडो में खुलता है) के ज़रिए इनकी समीक्षा करें.
हमारी सेवाओं का उपयोग करने में एक जोखिम यह भी शामिल है कि मुद्राओं का मूल्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों द्वारा निर्धारित होता है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर है. इसका मतलब यह है कि जब आप किसी प्राप्तकर्ता को एक अलग मुद्रा में पैसे भेजने के लिए Remitly को भुगतान करते/करती हैं, तब किसी एक दिन में मनी ट्रांसफ़र करने के लिए आप जितनी रकम का भुगतान कर सकते/सकती हैं, वह किसी और दिन उतनी ही रकम के मनी ट्रांसफ़र के लिए भुगतान की रकम से अलग हो सकती है.
अगर प्रमोशन का ऑफ़र अमेरिकी ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly, Inc (“Remitly”) द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly, Inc. को न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ द्वारा और PR (TM-143) में, MA में फ़ॉरेन ट्रांसमिटल एजेंसी और RI में करेंसी ट्रांसमिटर द्वारा मनी ट्रांसमिटर के रूप में लाइसेंस प्राप्त है. NMLS No. 1028236.
अगर प्रमोशन का ऑफ़र कनाडा के ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly Canada, Inc (“Remitly”) द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ कनाडा के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है.
अगर प्रमोशन का ऑफ़र ऑस्ट्रेलिया के ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly Australia Pty Ltd (“Remitly”) द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly ऑस्ट्रेलिया में एक पंजीकृत कंपनी है.
अगर प्रमोशन का ऑफ़र यूनाइटेड किंगडम के ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly U.K, Ltd ("Remitly") द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ यूनाइटेड किंगडम के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly इंग्लैंड और वेल्स में पंजीकृत कंपनी है, जिसकी पंजीकरण संख्या 09896841 है. पंजीकृत पता: 90 Whitfield Street, W1T 4EZ London, England, United Kingdom. Remitly को भुगतान सेवाओं के प्रावधान के लिए, भुगतान सेवा विनियम 2017 (संदर्भ संख्या: 728639) के तहत Financial Conduct Authority द्वारा विनियमित और अधिकृत किया जाता है.
अगर यह प्रमोशन EU के ग्राहकों को ऑफ़र किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly Europe Limited ("Remitly") द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और EU के सिर्फ़ उन देशों में उपलब्ध है जहां Remitly Business की सेवा दी जा रही है. Remitly Europe Limited, जो Remitly के नाम से कारोबार करती है, Central Bank of Ireland द्वारा विनियमित है. Remitly आयरलैंड में कंपनी नंबर 629909 के तौर पर पंजीकृत है. पंजीकृत पता: Ground Floor, 1 Albert Quay, Ballintemple, Cork, T12 X8N6, Ireland.
अगर प्रमोशन का ऑफ़र सिंगापुर के ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly Singapore Pte. Ltd. द्वारा दिया और संचालित किया जाता है. और सिर्फ़ सिंगापुर के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. REMITLY SINGAPORE PTE. LTD. एक प्रमुख भुगतान संस्था (PS20200320) के तौर पर, सीमा-पार मनी ट्रांसफ़र सेवाएं देने के लिए (UEN 201920838N) ("Remitly") को मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ़ सिंगापुर से लाइसेंस मिला है. इसका मतलब यह नहीं है कि अगर Remitly का कारोबार ठप पड़ जाता है, तो आपने Remitly को जो पैसे चुकाए हैं, उन्हें आप पूरी तरह से वसूल पाएंगी/पाएंगी.
अगर प्रमोशन का ऑफ़र संयुक्त अरब अमीरात के ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly (DIFC) Limited द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly (DIFC) Limited, DFSA द्वारा विनियमित है. इस मार्केटिंग सामग्री का संबंध सिर्फ़ रीटेल ग्राहकों से है.
अगर प्रमोशन का ऑफ़र न्यूज़ीलैंड के ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly के रूप में कारोबार करने वाले Remitly NZ Limited द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ न्यूज़ीलैंड के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly NZ Limited, Remitly के रूप में कारोबार करती है और यह कंपनी न्यूज़ीलैंड में पंजीकृत है (कंपनी नंबर 8361344). Remitly, वित्तीय सेवा प्रदाता रजिस्टर (FSP नंबर 1003229) में पैसे या मूल्य ट्रांसफ़र सेवा देने और विदेशी मुद्रा का रूपांतरण करने में कार्यरत के तौर पर रजिस्टर है.