नए ग्राहक के लिए ऑफ़र से जुड़े नियम व शर्तें
- आपके लिए उपलब्ध खास प्रमोशन के बारे में उस प्रमोशनल मैसेज में बताया गया है, जिसके ज़रिए आपको इन शर्तों पर डायरेक्ट किया गया है (जिसे "लागू होने वाला प्रमोशन" कहा गया है). लागू होने वाले प्रमोशन की योग्यता हासिल करने के लिए, आपको प्रमोशन के बारे में बताने वाली उस स्क्रीन के ज़रिए पहली बार साइन अप करना होगा, जिसने आपको इन शर्तों से लिंक किया है. इसके बाद, आपको प्रमोशन की अवधि के दौरान एक या एक से ज़्यादा ट्रांसफ़र सफलतापूर्वक पूरा करना होगा, जैसा कि लागू होने वाले प्रमोशन के मैसेज में पूरी तरह से बताया गया है. (इस तरह से पूरा किया गया ट्रांसफ़र "क्वॉलिफ़ाइंग ट्रांसफ़र" कहलाता है).
- ट्रांसफ़र को "पूरा हुआ" तभी माना जाएगा, जब आपके पैसे आपके प्राप्तकर्ता के बैंक अकाउंट या मोबाइल वॉलेट में जमा हो जाएं, प्राप्तकर्ता को सही तरीके से डिलीवर हो जाएं और/या भेजे गए पैसे को आपका प्राप्तकर्ता हमारी किसी पार्टनर लोकेशन से पिक कर ले (जो भी लागू होता हो). बाद में असफल होने वाले भुगतान या चार्जबैक वाले ट्रांज़ेक्शन को "सफल" ट्रांज़ेक्शन नहीं माना जाता.
- लागू होने वाला प्रमोशन सिर्फ़ पहली बार पैसे भेजने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और प्रति व्यक्ति एक (1) तक सीमित है. मौजूदा ग्राहक योग्य नहीं हैं.
प्रमोशन की शर्तें **
**आप पर सिर्फ़ वही फ़ायदा(फ़ायदे) लागू होगा/होंगे, जिसके/जिनके बारे में लागू होने वाले प्रमोशन में बताया गया है. फ़ायदे के बारे में बताने वाले नीचे दिए गए सेक्शन Remitly के कई प्रमोशनल फ़ायदों की शर्तों को समझाते हैं; कृपया सिर्फ़ वही सेक्शन देखें, जो लागू होने वाले प्रमोशन से संबंधित हैं.
स्पेशल एफ़एक्स दर की शर्तें:
- अगर आप लागू होने वाले प्रमोशन के तहत स्पेशल फ़ॉरेन एक्सचेंज रेट पाने के लिए क्वालिफ़ाई करते हैं, तो यह स्पेशल फ़ॉरेन एक्सचेंज रेट Remitly द्वारा सीधे आपके क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) पर लागू किया जाएगा. यह रेट प्रमोशन से जुड़ी स्क्रीन या मैसेज में बताई गई प्रमोशन की ऊपरी सीमा (जिसे "प्रमोशन कैप" कहा जाता है) तक और लागू होने वाले प्रमोशन के लिए निर्धारित क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) की संख्या तक ही लागू होगा. अगर आप संयुक्त अरब अमीरात के/की ग्राहक हैं, तो खास फ़ॉरेन एक्सचेंज रेट Remitly के पार्टनर बैंक (संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक द्वारा लाइसेंस प्राप्त) द्वारा लागू किया जाएगा.
- अगर आप लागू होने वाले प्रमोशन के लिए प्रमोशन की ऊपरी सीमा से कम पैसे भेज रहे/रही हैं, तो स्पेशल एफ़एक्स दर बाद के ट्रांसफ़र पर लागू नहीं होगी.
- प्रमोशन की ऊपरी सीमा से ज़्यादा पैसे भेजने पर, ऊपरी सीमा से ज़्यादा के पैसों को आपके ट्रांज़ेक्शन के समय आपके द्वारा चुनी गई सेवा पर सामान्य रूप से लागू फ़ॉरेन एक्सचेंज रेट पर भेजा जाएगा.
- एफ़एक्स दरें Remitly के विवेकाधिकार के अधीन समय-समय पर बदली जा सकती हैं.
0-फ़ीस वाले ट्रांसफ़र की शर्तें:
- अगर आप लागू होने वाले प्रमोशन के तहत 0-फ़ीस वाला ट्रांसफ़र पाने के लिए क्वालिफ़ाई करते/करती हैं, तो Remitly यह 0-फ़ीस वाला ट्रांसफ़र सीधे आपके क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) पर लागू करेगा. यह सुविधा सिर्फ़ उतने ही क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) पर लागू होगी, जितना लागू होने वाले प्रमोशन में निर्धारित किया गया है.
- 0-फ़ीस वाले ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) से जुड़े प्रमोशन, क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किए गए ट्रांज़ेक्शन पर लागू नहीं होते हैं.
ट्रांसफ़र में छूट की शर्तें:
अगर आप लागू होने वाले प्रमोशन के तहत ट्रांसफ़र में छूट पाने के लिए क्वालिफ़ाई करते/करती हैं, तो Remitly ट्रांसफ़र में छूट सीधे आपके क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) पर लागू करेगा. यह छूट सिर्फ़ उतने ही क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) पर लागू होगी, जितना लागू होने वाले प्रमोशन में निर्धारित की गई है और यह तभी लागू होगी, जब क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र(ट्रांसफ़र्स) ज़रूरी न्यूनतम राशि की शर्त पूरी करते हों.
कृपया ध्यान दें कि ट्रांसफ़र के लिए ज़रूरी किसी भी न्यूनतम राशि में छूट की राशि को नहीं गिना जाएगा.
लागू होने वाले प्रमोशन का कोई नकद मूल्य नहीं है और इसे ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता.
लागू होने वाला प्रमोशन जुलाई २९ २०२६ को १२:०० दोपहर बजे [पैसिफ़िक स्टैंडर्ड टाइम / पैसिफ़िक डेलाइट टाइम] से शुरू होकर सितंबर ३० २०२६ को ४:५९ दोपहर बजे [पैसिफ़िक स्टैंडर्ड टाइम / पैसिफ़िक डेलाइट टाइम] ("प्रमोशन की अवधि") खत्म हो रहा है. लागू होने वाले प्रमोशन के लिए Remitly का सर्वर ही आधिकारिक घड़ी माना जाएगा. सभी तारीखों को बदला जा सकता है. लागू होने वाले प्रमोशन के लिए प्रमोशन की अवधि के पहले या बाद में सबमिट किए गए ट्रांसफ़र इस प्रमोशन के योग्य नहीं होंगे.
Remitly इनके लिए अधिकार सुरक्षित रखता है: (a) लागू होने वाले प्रमोशन के लिए प्रति परिवार योग्य सदस्यों की संख्या को सीमित करना; और (b) ऐसे ट्रांसफ़र को अयोग्य करार देना जिन्हें यह अपनी राय में लागू होने वाले प्रमोशन के नियमों के विरुद्ध मानता है या दुरुपयोग के इरादे से किया गया मानता है. अगर कोई ग्राहक एक से ज़्यादा/अलग-अलग पहचान, रजिस्ट्रेशन, लॉगिन और/या किन्हीं अन्य तरीकों से लागू होने वाले प्रमोशन का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो Remitly सिर्फ़ अपने विवेक पर (उचित कार्रवाई करते हुए) उस ग्राहक को लागू होने वाले प्रमोशन का इस्तेमाल करने से रोक देगा और ग्राहक को अयोग्य घोषित कर देगा.
अगर आप किसी भी रिफ़ंड के/की हकदार हैं, तो आप पैसे ट्रांसफ़र करने के लिए भुगतान की गई रकम से अधिक रकम पाने के/की हकदार नहीं होंगे/होंगी.
लागू होने वाले प्रमोशन में शामिल होने का फ़ैसला लेने पर आप Remitly के किसी अन्य प्रमोशन का लाभ नहीं ले पाएंगे/पाएंगी, भले ही आप उन प्रमोशन के लिए पात्र क्यों न हों. लागू होने वाले प्रमोशन में शामिल होने के आपके फ़ैसले को अंतिम माना जाएगा.
आपके ट्रांसफ़र के कैंसिल होने या फ़ंड की कमी की वजह से आप लागू होने वाले प्रमोशन के लिए अयोग्य ठहराए जाएंगे/जाएंगी. लागू होने वाला प्रमोशन आपके द्वारा या Remitly द्वारा कैंसिल किए गए किसी भी ट्रांसफ़र के लिए मान्य नहीं होगा.
आप ऐसी किसी भी स्थिति में लागू होने वाले प्रमोशन में भाग नहीं ले सकते/सकतीं, जहां ऐसा करना किसी भी लागू कानून, विधान या विनियमों द्वारा निषिद्ध होगा.
Remitly ऐसे किसी भी ऑफ़र रिडेंप्शन को कैंसिल करने का अधिकार सुरक्षित रखता है जो धोखेबाज़ी से प्रेरित लगे, धोखाधड़ी वाले ट्रांज़ेक्शन का नतीजा हो या जिसमें Remitly के उपयोगकर्ता अनुबंध (nai window mein khulta hai) का पालन नहीं किया गया हो.
Remitly किसी भी समय, पूर्व सूचना के साथ या बिना सूचना के लागू होने वाले प्रमोशन को कैंसिल करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. कोई भी क्वालिफ़ाइंग ट्रांसफ़र तभी वैध माना जाएगा, तब इसे लागू होने वाले प्रमोशन को कैंसिल करने से पहले शुरू किया गया हो.
लागू होने वाले प्रमोशन के तहत आपसे इकट्ठा की गई सारी जानकारी Remitly की निजता नीति (nai window mein khulta hai) के अधीन होगी.
लागू होने वाले प्रमोशन में आपकी भागीदारी Remitly के उपयोगकर्ता अनुबंध (nai window mein khulta hai) और हमारी सेवा पर उपलब्ध कराई गई अन्य शर्तों और नोटिसों की शर्तों द्वारा भी नियंत्रित की जाती है और उनके अधीन है. UK/EU के ग्राहक: कृपया हमारा सेवा की जानकारी के लिए मुख्य दस्तावेज़ (nai window mein khulta hai) भी रेफ़र करें, जो Remitly द्वारा दी जाने वाली सेवा के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया कराता है.
अगर और उस सीमा तक, जहां उपर्युक्त दस्तावेज़ों और इन शर्तों के बीच कोई टकराव या असंगतता हो, तो ये शर्तें ऐसे किसी भी टकराव या असंगतता की सीमा तक प्रभावी होंगी.
अन्य फ़ीस और लागतें आपके पैसे के ट्रांसफ़र पर लागू हो सकती हैं और हम अनुशंसा करते हैं कि आप हमारी सेवा और हमारे उपयोगकर्ता अनुबंध (nai window mein khulta hai) के ज़रिए इनकी समीक्षा करें.
हमारी सेवाओं का उपयोग करने में एक जोखिम यह भी शामिल है कि मुद्राओं का मूल्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाज़ारों द्वारा निर्धारित होता है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर है. इसका मतलब यह है कि जब आप किसी प्राप्तकर्ता को एक अलग मुद्रा में पैसे भेजने के लिए Remitly को भुगतान करते/करती हैं, तब किसी एक दिन में मनी ट्रांसफ़र करने के लिए आप जितनी रकम का भुगतान कर सकते/सकती हैं, वह किसी और दिन उतनी ही रकम के मनी ट्रांसफ़र के लिए भुगतान की रकम से अलग हो सकती है.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र अमेरिकी ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly, Inc (“Remitly”) द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly, Inc. को न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ द्वारा और PR (TM-143) में, MA में फ़ॉरेन ट्रांसमिटल एजेंसी और RI में करेंसी ट्रांसमिटर द्वारा मनी ट्रांसमिटर के रूप में लाइसेंस प्राप्त है. NMLS No. 1028236.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र कनाडा के ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly Canada, Inc (“Remitly”) द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ कनाडा के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र ऑस्ट्रेलिया के ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly Australia Pty Ltd (“Remitly”) द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly ऑस्ट्रेलिया में एक रजिस्टर्ड कंपनी है.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र यूनाइटेड किंगडम के ग्राहकों को किया जाता है: यह प्रमोशन Remitly U.K, Ltd ("Remitly") द्वारा मुहैया कराया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ यूनाइटेड किंगडम के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly इंग्लैंड और वेल्स में रजिस्टर्ड कंपनी है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 09896841 है. रजिस्टर्ड पता: 90 Whitfield Street, W1T 4EZ London, England, United Kingdom. Remitly को ई-मनी और भुगतान संबंधी सेवाओं के प्रावधान के लिए, इलेक्ट्रॉनिक मनी रेग्युलेशन 2011 (रेफ़रेंस नंबर 1047222) के तहत Financial Conduct Authority द्वारा विनियमित और अधिकृत किया गया है.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र यूरोपीयन यूनीयन के ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly Europe Limited ("Remitly") द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लिकटेंस्टाइन, लिथुआनिया, माल्टा, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्पेन और स्वीडन के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly Europe Limited, जो Remitly के नाम से कारोबार करती है और Central Bank of Ireland द्वारा विनियमित है. Remitly आयरलैंड में कंपनी नंबर 629909 के तौर पर पंजीकृत है. रजिस्टर्ड पता: Ground Floor, 1 Albert Quay, Ballintemple, Cork, T12 X8N6, Ireland.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र सिंगापुर के ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly Singapore Pte. Ltd. द्वारा दिया और संचालित किया जाता है. और सिर्फ़ सिंगापुर के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. REMITLY SINGAPORE PTE. LTD. एक प्रमुख भुगतान संस्था (PS20200320) के तौर पर, सीमा-पार मनी ट्रांसफ़र सेवाएं देने के लिए (UEN: 201920838N) ("Remitly") को मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ़ सिंगापुर से लाइसेंस मिला है. इसका मतलब यह नहीं है कि अगर Remitly का कारोबार ठप पड़ जाता है, तो आपने Remitly को जो पैसे चुकाए हैं, उन्हें आप पूरी तरह से वसूल पाएंगी/पाएंगी.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र संयुक्त अरब अमीरात के ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly (DIFC) Limited द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly (DIFC) Limited, DFSA द्वारा विनियमित है. इस मार्केटिंग सामग्री का संबंध सिर्फ़ रीटेल ग्राहकों से है.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र न्यूज़ीलैंड के ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly के रूप में कारोबार करने वाले Remitly NZ Limited द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और सिर्फ़ न्यूज़ीलैंड के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly NZ Limited, Remitly के रूप में कारोबार करती है और यह कंपनी न्यूज़ीलैंड में रजिस्टर्ड है (कंपनी नंबर 8361344). Remitly, फ़ाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स रजिस्टर में (FSP नंबर 1003229) के तहत रजिस्टर्ड है, जहां यह मनी या वैल्यू ट्रांसफ़र सेवा तथा विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेन करेंसी बदलने) की सेवाएं प्रदान करता है.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र जापान के ग्राहकों को किया जाता है: Remitly Japan K.K. भुगतान सेवा अधिनियम (कैंटो लोकल फाइनेंस ब्यूरो नंबर 00077) के तहत टाइप II फ़ंड ट्रांसफ़र सेवा प्रदाता के तौर पर रजिस्टर्ड है. हम कोई बैंक नहीं हैं और न ही कोई डिपॉज़िट स्वीकार करते हैं. रजिस्टर्ड पता: Otemachi Bldg 4F Otemachi 1-6-1, Chiyoda, Tokyo, 100-0004, Japan.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र ISR के ग्राहकों को किया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly Israel (Rewire O.S.G Research and Development Ltd) ("Remitly") द्वारा दिया और संचालित किया जाता है और केवल इज़रायल के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है. Remitly Israel (Rewire O.S.G Research and Development Ltd), Company no. 515193704 के पास भुगतान सेवाएं और बेसिक पेमेंट इनिशिएशन से जुड़ी सेवाएं देने का लाइसेंस है, जिसकी निगरानी इज़राइल सिक्योरिटीज़ अथॉरिटी द्वारा की जाती है. इसके अलावा, कंपनी के पास बेसिक क्रेडिट सेवाएं देने का लाइसेंस (लाइसेंस नंबर 63687) भी है, जिसकी निगरानी कैपिटल मार्केट, इंश्योरेंस एंड सेविंग्स अथॉरिटी द्वारा की जाती है.
अगर लागू होने वाले प्रमोशन का ऑफ़र ब्राज़ील (BRA) के ग्राहकों को दिया जाता है: लागू होने वाला प्रमोशन Remitly Corretora de Câmbio Ltda द्वारा प्रोवाइड और ऑपरेट किया जाता है और सिर्फ़ ब्राज़ील के निवासियों को ऑफ़र किया जाता है.